Mandi: लडभड़ोल में महाशिवरात्रि की धूम,नागेश्वर महादेव में चढ़ा 1.5 किलो चांदी का नाग

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि का महापर्व रविवार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के शिवालयों में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में घंटियों की मधुर ध्वनि और भजनों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर कुडड,श्री पंचमुखी महादेव मंदिर लांगणा और त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने कतारों में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर कुडड स्थित ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। यहाँ पूरे विधि-विधान के साथ 1.5 किलोग्राम वजन का चांदी का पंचमुखी नाग देवता को अर्पित किया गया। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में 40 फीट ऊंची धर्म ध्वजा स्थापित की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। नागेश्वर महादेव मंदिर के वर्तमान थानापति विमल गिरी ने बताया कि मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उन्होंने जानकारी दी कि रात्रि में चार पहर की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटियों द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए फलाहार, भोजन और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: लडभड़ोल में महाशिवरात्रि की धूम,नागेश्वर महादेव में चढ़ा 1.5 किलो चांदी का नाग #SubahSamachar