Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी से सबकुछ छीनने का खामियाजा भुगतेगी सुक्खू सरकार
छोटी काशी मंडी में होने जा रहे नगर निगम के चुनावों में पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी को पीछे छोड़ते हुए अपना प्रचार प्रसार अभियान को तेज कर दिया है। जयराम ठाकुर निगम क्षेत्र में लगातार चुनावी सभाएं करके भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस सरकार ने मंडी का हर बार तिरस्कार किया है। यहां सुक्खू सरकार ने जनता से चुन-चुन कर हरेक चीज छीनी है, जिसका सरकार को अब खामियाजा भुगतान होगा। इस मौके पर उन्होंने मंडी नगर निगम में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने की भी दावा किया। जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार को समर्थन देते हुए सरकार के बदलते फैसलों को लेकर सुक्खू सरकार को घेरते हुए भी नजर आए। जयराम ने कहा कि नशे के खिलाफ भाजपा, प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन हैरानी की बात है कि सीएम सुक्खू अपने ही लिए फैसलों पर अडिग नहीं हैं। बिना सिर-पैर के अपने ही लिए फैसलों को सीएम सुक्खू को अब बदलने की आदत हो गई है, जिस कारण सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मौके पर 20 के करीब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा का दामन भी थामा। जयराम ने पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। इसके उपरांत भगवाहन वार्ड में भी पार्टी प्रत्याशी के लिए जन समर्थन मांगा इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 09:39 IST
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी से सबकुछ छीनने का खामियाजा भुगतेगी सुक्खू सरकार #SubahSamachar
