Mandi: जेल रोड में तीन मंजिला भवन में आधी रात को भड़की आग, खिड़की तोड़ सुरक्षित निकाले पति-पत्नी व बच्चा

मंडी शहर के जेलरोड स्थित एक तीन मंजिला भवन में आधी रात को करीब एक बजे अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि दमकल विभाग की तत्परता से लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देवा बंधु के भवन में आग तेजी से फैलने लगी और भवन में धुएं के गुबार से सांस लेना भी मुश्किल हो गया। इसी बीच दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सड़क के नीचे से दूसरी मंजिल तक पहुंचने में जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पास के शटर का ताला काटकर टीम अंदर पहुंची। किराये के कमरे में रह रहे पति-पत्नी और उनकी बच्ची आग की चपेट में फंस गए थे। दमकल जवानों ने खिड़की तोड़कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान नीचे वाली मंजिल में रखे रसोई गैस सिलिंडर को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा विस्फोट होने से टल गया।राहत कार्य में लीडिंग फायरमैन लेख राम, चालक संजय चौहान, प्रशामक महेंद्र सिंह और राकेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई। फायर स्टेशन अधिकारी कर्म चंद कश्यप ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि समय रहते कार्रवाई कर बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: जेल रोड में तीन मंजिला भवन में आधी रात को भड़की आग, खिड़की तोड़ सुरक्षित निकाले पति-पत्नी व बच्चा #SubahSamachar