Lakhimpur Kheri: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर लगाया जाम, हंगामा

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में 19 वर्षीय आदर्श के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मामले में शनिवार को परिवार के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। घटना को लेकर पढ़ुआ में जमकर हंगामा हुआ। आदर्श के परिजनों और ग्रामीणों ने पढ़ुआ चौराहे पर जाम कर किया प्रदर्शन। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक आदर्श पुत्र संतोष और गांव के ही चंदन शुक्ला के बीच शुक्रवार शाम करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। परिजनों का आरोप है कि चंदन शुक्ला ने पहले आदर्श को मारा-पीटा फिर पेट में चाकू मार दिया। चाकू आदर्श के पेट में दाहिने तरफ लगा। वार इतनी जोरदार था कि पेट से आंतें बाहर निकल आईं। गंभीर रूप से घायल आदर्श को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रात में ही उसकी मौत हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 15, 2025, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Lakhimpur Kheri: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर लगाया जाम, हंगामा #SubahSamachar