बेटे ने शव लेने से किया इन्कार, बोला-पहले आरोपियों को करें गिरफ्तार

दुजाना गांव निवासी विजय सैनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया हैं। उनका कहना हैं कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए लिया जाएगा। परिजनों का कहना हैं कि बार-बार सुरक्षा बढ़ाने की मांग करने के बाद भी नहीं बढ़ाई गई, जिसका खामियाजा पिता की आरोपियों ने हत्या कर दी। मृतक के बेटे सुनील सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या से पहले दो बार पुलिस कमिश्नर से मिलकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन न तो सुरक्षा बढ़ाई गई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। परिजनों का आरोप है कि संजय अपनी पत्नी की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। आरोपी से लगातार खतरा बना हुआ था, जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई थी। उसके बाद भी परिवार की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई। उन्हें और उनके बच्चों को अभी भी जान का खतरा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बेटे ने शव लेने से किया इन्कार, बोला-पहले आरोपियों को करें गिरफ्तार #SubahSamachar