Lohaghat: आदमखोर तेंदुआ 12 दिन बाद पिंजरे में कैद

लोहाघाट के मंगोली गांव में ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर सकुशल तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को मंगोली गांव निवासी भुवन राम (45) पुत्र देवराम पर तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2025, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Lohaghat: आदमखोर तेंदुआ 12 दिन बाद पिंजरे में कैद #SubahSamachar