बुलंदशहर तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर
बुलंदशहर के खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित जिम पर 25 अप्रैल की रात को हुए 13 हत्याकांड में मुख्य आरोपीय जीतू सैनी और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। इसमें जीतू सैनी के दो गोली लगी, जिसको घायल अवस्था में जटिया अस्पताल लाया गया। वहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान जीतू सैनिक की मौत हो गई। वहीं मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक के भी गोली लगी, जिनको जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम जीतू के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 30, 2026, 04:08 IST
बुलंदशहर तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर #SubahSamachar
