VIDEO: टांडाकला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान श्री परशुराम जयंती
ग्राम सभा टांडाकला में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान श्री परशुराम जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पांडेय परिवार के युवाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संयोजक पंकज कुमार पांडेय 'कक्कू' के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर विद्वान पंडित नंदलाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कराया। विधि-विधान से पूजन के पश्चात भगवान को मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:37 IST
VIDEO: टांडाकला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान श्री परशुराम जयंती #SubahSamachar
