भूखे रहकर लोको पायलट ने रेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, VIDEO
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनरतले लोको पायलटों का मांगों के समर्थन में 48 घंटे का भुख हड़ताल दूसरे दिन जारी रहा। पीडीडीयू के अप डिपार्चर यार्ड में क्रू लॉबी पर लोकों पायलटों ने टीए के सापेक्ष माइलेज भत्ते में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, 46 घंटे विश्राम और किलोमीटर भत्ते के 70 प्रतिशत भाग को आयकर के दायरे से मुक्त करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान लोको पायलटों ने किलोमीटर भत्ता के 10 प्रतिशत भाग को मायकर से मुक्त करने, असिस्टेंट लोको पायलट को रिस्क अलाउंस देने, सहायक लोको पायलट को हैंडब्रेक के बांधने के आदेश को निरस्त करने, 36 घंटे के मुख्यालय वापसी करने की मांग की गई। हंगर फास्ट के कारण दूसरे दिन भी रनिंग रूम, ट्रेनिंग स्कूल का मेस पूरी तरह बंद रहा। रेलकर्मियों ने कहा कि मांग पूरी न होने पर और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर डीके सिन्हा, रंजीत कुमार, एके वर्मा, सुनील कुमार, केके सिन्हा, जीएन सिंह, राघवेन्द्र कुमार, सुमित यादव, गणेश प्रसाद, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, दीपक कुमार आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 03, 2025, 20:38 IST
भूखे रहकर लोको पायलट ने रेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, VIDEO #SubahSamachar
