लखनऊ: विश्व ल्यूपस दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन, जागरुकता फैलाने की कोशिश
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के गठिया रोग विभाग की ओर से 'विश्व ल्यूपस दिवस' पर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑटो-इम्यून बीमारी 'लूपस' के प्रति जन-जागरूकता फैलाना हैं। गठिया रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि लूपस एक गंभीर बीमारी है जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपने ही अंगों (जैसे त्वचा, जोड़ों, किडनी, फेफड़े और हृदय) को नुकसान पहुँचाने लगती है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की समय पर पहचान और उपचार ही इसके दुष्प्रभावों को कम करने का एकमात्र तरीका है। वॉकाथॉन में भारी संख्या में प्रतिभाग किया और समाज को इस बीमारी के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 07:37 IST
लखनऊ: विश्व ल्यूपस दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन, जागरुकता फैलाने की कोशिश #SubahSamachar
