लखनऊ में सिलिंडर में ताला लगाकर लाइन में लेट गए लोग, 24 घंटे बाद आया नंबर
राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार सीडीआरआई के पास शुक्रवार की सुबह सिलिंडर के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी मिली। सिलिंडर खो न जाए, या लाइन से न हट जाए, इसके लिए लोगों ने कई सिलिंडर को जंजीर और ताले से बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि वह अपना कामकाज छोड़कर रात से ही लाइन में लगे हुए हैं। मोहम्मद अनीस बताते हैं कि वह कल सुबह 7:00 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। अब जाकर उनका नंबर पहले आया है। सिलिंडर की जो गाड़ियां आती हैं, 50 से 60 सिलिंडर ही वितरण करते हैं। बाकी लोग रह जाते हैं। कुछ लोग लाइन में फिर लग जाते हैं। मुन्नू वर्मा कल शाम 7:00 बजे से लगे हुए हैं। इनका नंबर दूसरा आया है। लाइन में लगे एक व्यक्ति ने अपनी स्कूटी और सिलिंडर दोनों में ताला लगा दिया। ताकि, उनका सिलिंडर लाइन से हट ना जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 08:09 IST
लखनऊ में सिलिंडर में ताला लगाकर लाइन में लेट गए लोग, 24 घंटे बाद आया नंबर #SubahSamachar
