लखनऊ में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
लखनऊ में शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक को उमड़े। शनिवार आधी रात से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो रविवार तक जारी रहीं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बेलपत्र, पुष्प, दूध और नारियल अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और विश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही थी। भक्ति की इस धारा में डूबे भक्तों ने भोलेनाथ से अपने और समाज के कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:16 IST
लखनऊ में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक #SubahSamachar
