लखनऊ में बीच सड़क पर खराब हुई सरेनी जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस
लखनऊ के आलमबाग से सवारियां लेकर सरेनी जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस रविवार सुबह करीब 10.45 बजे उतरेठिया पहुंचते पहुंचते थक कर खड़ी हो गई। मात्र सात सवारी के टिकट बने थे, उन्हें दूसरी बस में बैठाया गया। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग जिनके टिकट नहीं बन पाए थे, वह उतरकर अपने आप दूसरी बस में बैठकर चले गए। बस चालक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक उतरेठिया चौराहे पर बस बंद हो गई। उसमें करंट ही नहीं आ रहा था। बस दोबारा स्टार्ट ही नहीं हो सकी सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 15:23 IST
लखनऊ में बीच सड़क पर खराब हुई सरेनी जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस #SubahSamachar
