VIDEO: 10 साल से त्रिपाल के नीचे जीवन,सरकारी योजनाएं कहां हैं?

ये है पटियाली के राजा रिजोला गांव यहां कल्याण सिंह जाटव का परिवार पिछले 10 सालों से फूस और त्रिपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं कल्याण सिंह के पास न खेती है,न रोजगार न राशन कार्ड,न जॉब कार्ड, न उज्ज्वला गैस पत्नी रजनी आज भी घास-फूस जलाकर खाना बनाती है कल्याण सिंह कहते हैं - 'दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक गया, कोई सुनता ही नहीं केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबी मिटाने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि योजनाएं सिर्फ कागजों में पूरी हो रही हैं। हमारी मांग है DM कासगंज और BDO पटियाली से, कल्याण सिंह परिवार को तुरंत आवास, राशन और गैस का लाभ दिया जाए

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 13:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 10 साल से त्रिपाल के नीचे जीवन,सरकारी योजनाएं कहां हैं #SubahSamachar