मोगा में अनोखी प्रतियोगिता, मोबाइल छोड़ो इनाम पाओ

आजकल के डिजिटल युग में लोग मोबाइल फोन पर अत्यधिक समय बिताने लगे हैं, जिसके कारण न केवल सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। मोगा के गांव घोलिया खुर्द में एक अनोखी और अलग सोच वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की खासियत यह है कि प्रतियोगियों को बिना मोबाइल, बिना सोए और बिना उठे एक ही जगह पर बैठे रहना है। प्रतियोगिता के दौरान शौचालय आदि के लिए भी उठना मना है। खाने-पीने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जा रही है और हर प्रतिभागी को पूरे समय एक ही स्थान पर बैठना होगा। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित अलग-अलग क्षेत्रों के लोग दूर-दूर से हिस्सा लेने पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है, जो प्रतिभागी सबसे अंत तक बैठा रहेगा, वही विजेता घोषित किया जाएगा। पहला इनाम एक साइकिल और 4500 रुपये, दूसरा इनाम 2500 रुपये और तीसरा इनाम 1500 है। आयोजक का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को यह एहसास करवाना है कि मोबाइल से दूरी बनाकर भी जीवन में शांति, फुर्सत और मानसिक संतुलन पाया जा सकता है और अपने परिवार के साथ टाइम दें, जिसमें लोगों की टेंशन खत्म होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 30, 2025, 12:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा में अनोखी प्रतियोगिता, मोबाइल छोड़ो इनाम पाओ #SubahSamachar