VIDEO: लेखपाल पर मारपीट का आरोप, वकीलों ने ठप किया न्यायिक कार्य

लेखपाल द्वारा अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में बार एसोसिएशन नौगढ़ के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि लेखपाल आकाशदीप चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता अजीत कोल के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में गहरा रोष है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: लेखपाल पर मारपीट का आरोप, वकीलों ने ठप किया न्यायिक कार्य #SubahSamachar