कुरुक्षेत्र: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 15 को मोटरसाइकिल यात्रा, 21 को दिल्ली घाट पर देंगे धरना

कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देश के सबसे बड़े मुद्दे बताते हुए इसके विरुद्ध सशक्त राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। चढूनी ने स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अभी तक साइन नहीं हुए हैं, लेकिन 99 प्रतिशत कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सिर्फ हस्ताक्षर बाकी हैं। इससे साफ है कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इसके विरोध में भाकियू चढ़ूनी 15 जुलाई को प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में जिला स्तर पर मोटरसाइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। सभी किसान संगठन इन यात्राओं में शामिल होंगे और 21 जुलाई को दिल्ली घाट पर देशभर के किसान संगठनों के साथ भारी संख्या में किसान इकट्ठा होंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर के किसान संगठनों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। प्रदेश के किसान भी पूरी सक्रियता से आंदोलन में शामिल होंगे। कल पंजाब में और 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठकें होने वाली हैं। अन्य संगठनों से भी राय ली जा रही है ताकि उन्हें भी देश बचाओ मोर्चा में शामिल किया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 15 को मोटरसाइकिल यात्रा, 21 को दिल्ली घाट पर देंगे धरना #SubahSamachar