भीतरगांव में कुमखरा मार्ग टूटकर गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों में रोष

भीतरगांव विकास खंड के सीमावर्ती क्षेत्र में असधना धमना-बुजुर्ग मार्ग से कुमखरा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पूरी सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क का वजूद खत्म हो गया है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस मार्ग का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भीतरगांव में कुमखरा मार्ग टूटकर गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों में रोष #SubahSamachar