कुंभ-2027: मंडलायुक्त ने तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा-गुणवत्ता से समझौते पर होगी कार्रवाई
कुंभ-2027 की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के लिए मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चिड़ियापुर से गौरीशंकर द्वीप और देवपुरा तक विभिन्न निर्माण कार्यों का देर शाम तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 08:25 IST
कुंभ-2027: मंडलायुक्त ने तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा-गुणवत्ता से समझौते पर होगी कार्रवाई #SubahSamachar
