Kullu: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत पर कुल्लू में फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकालकर न्याय की मांग
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के बाद एक महिला की हुई मौत को लेकर लोगों का विरोध तेज हो गया है। रविवार शाम जिला मुख्यालय कुल्लू में बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजसेवी बंटी सराजी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सराज क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 21 जून को क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर में रैली निकालकर नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 12:21 IST
Kullu: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत पर कुल्लू में फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकालकर न्याय की मांग #SubahSamachar
