Kullu: पार्वती छात्र संघ के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे विद्यार्थी
पार्वती छात्र संघ ने रविवार को अपना वार्षिक समारोह लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में मनाया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने शिरकत की। जबकि इस कार्यक्रम के दौरान कुल्लू महाविद्यालय में अध्ययनरत घाटी से ताल्लुख रखने वाले छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें पहाड़ी, फिल्मी गीत के साथ लोक नृत्य और फिल्मी डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 14:15 IST
Kullu: पार्वती छात्र संघ के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे विद्यार्थी #SubahSamachar
