Kullu: नौ में एक व्यक्ति मधुमेह की चपेट में, सबसे अधिक 20 से 79 वर्ष का आयु वर्ग प्रभावित

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) एटलस 2025 के अनुसार, विश्वभर में लगभग 58.9 करोड़ वयस्क मधुमेह की चपेट में हैं। इस बीमारी में हर नौ में एक व्यक्ति शामिल है। इससे सबसे अधिक 20 से 79 वर्ष का आयु वर्ग प्रभावित है। यह बात मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कल्याण ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि चिंताजनक तथ्य यह है कि लगभग 43 फीसदी लोग अपने रोग से अनजान हैं, जो बिना उपचार के गंभीर जटिलताओं की ओर बढ़ रहे हैं। भारत की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। देश में लगभग 10 करोड़ लोग मधुमेह से ग्रसित हैं, जिनमें से लगभग आधे को इसकी जानकारी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 14, 2025, 15:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: नौ में एक व्यक्ति मधुमेह की चपेट में, सबसे अधिक 20 से 79 वर्ष का आयु वर्ग प्रभावित #SubahSamachar