कुल्लू:ढालपुर में राष्ट्रीय स्तरीय व ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं
कुल्लू। दशहरा उत्सव के अवसर पर शनिवार को रथ मैदान ढालपुर में राष्ट्रीय स्तरीय व ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। ग्रामीण पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंची हुई हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लीग मुकाबले का एक ही मैच हुआ। इंडियन आर्मी बनाम केआईसी हिमाचल के बीच खेले गए इस मैच में इंडियन आर्मी ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया। ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में पूल-ए से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। पहला मैच आनी बॉयज और बबेली बॉयज के बीच खेला गया, जिसमें बबेली बॉयज ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दूसरा मैच भनोगी बॉयज बनाम जीएसएसएस के बीच खेला गया, जिसमें जीएसएसएस ने जीत हासिल की। जेजेएन नाथन बनाम आनी वाइज के बीच खेले गए मुकाबले में जेजेएन नाथन विजेता रही। रविवार को सुबह आठ बजे से प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:13 IST
कुल्लू:ढालपुर में राष्ट्रीय स्तरीय व ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं #SubahSamachar
