Kullu: छमाहण में देवता के दर्शनों को उमड़ रही भीड़

जिले की कशावरी घाटी के आराध्य देवता छमाहणी नारायण के मंदिर छमाहण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में रोजाना दूर-दूर से श्रद्धालु देवता के दर्शन पाने के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि देवता ज्येष्ठ में पूरे माह श्रद्धालुओं को रथ में विराजमान होकर दर्शन देते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। छमाहण स्थित मंदिर में रोजाना श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और देवता को कूजा (फूल) चढ़ा रहे हैं। देवता छमाहणी नारायण के गूर सतपाल ने कहा कि पूरे माह देवता श्रद्धालुओं का इंतजार करते हैं। श्रद्धालु देवता को कूजा चढ़ाते हैं और गूर के माध्यम से देवता से अपने दुखों का निवारण भी जानते हैं। वहीं, देवता के पुजारी शुभम ने कहा कि रिसायत काल से देवता को कूजा चढ़ाने की परंपरा को निभाया जा रहा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर देवता के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद ले रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: छमाहण में देवता के दर्शनों को उमड़ रही भीड़ #SubahSamachar