Kullu: बॉक्सिंग संघ ने डीसी से की मुलाकात, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनन्या को मिला सम्मान

जिला कुल्लू बॉक्सिंग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मुलाकात कर जिले में बॉक्सिंग खेल की गतिविधियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे कुल्लू का नाम खेल जगत में रोशन हो रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी अनन्या को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले के युवा खेलों में आगे बढ़कर नई ऊंचाइयां छू सकते हैं और प्रशासन भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 12:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: बॉक्सिंग संघ ने डीसी से की मुलाकात, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनन्या को मिला सम्मान #SubahSamachar