Kullu: भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हुए कार्यक्रम में शामिल

जिला भाजपा ने शमशी के पास तारा विला होटल में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शामिल हुए उन्होंने इस मौके पर दीप जलकर कार्यक्रम का आगाज़ किया। कार्यक्रम में बंजार विस के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के लोकेंदर कुमार, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, दानवेंदर सिंह, अखिलेश कपूर, भीम सेन, आदित्य विक्रम सिंह, मनिशा सूद, नैना शर्मा सहित जिला भर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित सूद ने जय राम ठाकुर का टोपी और मफ़्लर पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पंडित दीन दयाल को याद किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 13:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हुए कार्यक्रम में शामिल #SubahSamachar