Noida: ट्राम्यूरल स्पोर्ट्स समारोह में खिलाड़ियों को मिला सम्मान, स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर बने दिवित व जेनिफर
नोएडा सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में इंट्राम्यूरल स्पोर्ट्स प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन समारोह आयोजित हुआ। इसमें कैम्ब्रिज और आईबीडीपी के छात्रों को बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन में खेलों को अनुशासन, टीमवर्क और मानसिक दृढ़ता का आधार बताते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड रहा, जो कैम्ब्रिज लोअर सेकेंडरी-3 के दिवित अग्रवाल और जेनिफर कौल को प्रदान किया गया। ट्रस्टी डॉ. अविनाश गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विजेता छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान कार्यक्रम में ट्रस्टी डॉ. अविनाश गुप्ता, हेड ऑफ स्कूल (कैम्ब्रिज एवं आईबी) तेजिंदर कौर, प्रिंसिपल डॉ. संगीता अरोरा, कैम्ब्रिज कोऑर्डिनेटर सरीका आहूजा और हेड ऑफ स्पोर्ट्स सचिन अधिकारी, सुरभि सक्सेना, अरुण झा और एन.सी. जोशी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 20:22 IST
Noida: ट्राम्यूरल स्पोर्ट्स समारोह में खिलाड़ियों को मिला सम्मान, स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर बने दिवित व जेनिफर #SubahSamachar
