खैर पुलिस चौकी में युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग
खैर थाना अंतर्गत मोहल्ला उपाध्याय निवासी मनोज कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने खैर पुलिस चौकी में पेट्रोल डालकर स्वयं में आग लगा ली। मनोज कुमार को पुलिस स्टाफ ने कंबल आदि डालकर बचाया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि मनोज के एससी एसटी एक्ट में वारंट चल रहे थे, जिसके चलते चौकी पुलिस उसे परेशान करती थी। परेशान होकर उसने आत्मदाह की कोशिश की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 14:14 IST
खैर पुलिस चौकी में युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग #SubahSamachar
