VIDEO: फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में खैराबाद ने गोरखपुर को 3-2 से हराया

इंदारा मेला मैदान में चल रहे स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। जिसमें अंसार स्पोटिंग क्लब खैराबाद ने गोरखपुर को को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के पहले हाफ टाइम में अंसार स्पोटिंग क्लब खैराबाद के तरह से खिलाड़ी साहिल जफर ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। उसके बाद गोरखपुर टीम की ओर से खिलाड़ी करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल कर अपनी टीम को 1-1 के बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। उसके बाद दूसरे राउंड में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट के जरिए किया गया जिसमें खैराबाद की टीम ने गोरखपुर को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि डा. एसी तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।खेल के निर्णायक सरफराज अहमद व रहमतुल्लाह रहे।कमेंट्री वशीम सेठ व नसीम मल्लन ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से शरीफुद्दीन ,उमाकांत यादव,विजय बहादुर सिंह, सुनील सिंह,राजेन्द्र सिंह,धनंजय सिंह,सलमान मास्टर,जुबैर अहमद,हर्षवर्धन सिंह,असलम लाइनमैन,अजीत यादव, जहीर असन,यासिर अंसारी,फुजैल मील,नसीम सिद्दिकी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में खैराबाद ने गोरखपुर को 3-2 से हराया #SubahSamachar