गुरुग्राम: रेलवे स्टेशन पर तीन नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित
गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित की गई है। इन मशीनों के शुरू होने से अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को सामान्य टिकट के लिए लंबे समय तक कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और टिकट काउंटरों पर भीड़ भी कम होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की होती है। पहले स्टेशन पर केवल एक ही एटीवीएम मशीन लगी हुई था जो अधिकतम समय खराब रहती थी। सुबह और शाम के समय टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई एटीवीएम मशीनों के माध्यम से यात्री आसानी से और कम समय में अपना टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इन मशीनों के जरिए यात्री स्वयं अनारक्षित टिकट निकाल सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और टिकट वितरण व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 19:06 IST
गुरुग्राम: रेलवे स्टेशन पर तीन नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित #SubahSamachar
