Karnaprayag: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों ने कराई जांच
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को विकासखंड के कनखुल गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। कनखुल के जिठाईं देवी मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी पुरोहित, फिजीशियन डॉ. सतेंद्र कंडारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित भट्ट, ईएनटी डॉ. अलका नेगी, महिला चिकित्सक डॉ. स्नेहलता पुरोहित, डॉ. ऋषभ डिमरी आदि ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर संचालन में भगवान कंडवाल, नरेंद्र तोपाल, प्रदीप सिंह, पुष्कर सिंह, मनवर सिंह, किरन देवी, रौशनी देवी आदि ने सहयोग किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 14, 2025, 12:18 IST
Karnaprayag: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों ने कराई जांच #SubahSamachar
