कानपुर: चाय की दुकान पर बैठे युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वारदात CCTV में हुई कैद

किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही डिपो के पास सड़कछाप गुंडों ने एक युवक पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब युवक टपरी पर बैठकर चाय पी रहा था। अचानक पहुंचे हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायल युवक के पिता ने किदवई नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: चाय की दुकान पर बैठे युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वारदात CCTV में हुई कैद #SubahSamachar