कानपुर: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगा दी जान
महाराजपुर थानाक्षेत्र के नगरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने घर पर पंखे के सहारे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक नगरा गांव के निवासी भानुप्रताप का विवाह आठ वर्ष पहले शिवली कानपुर देहात के देवीपुरवा के रहने वाले अजय पाल की पुत्री सोनी से हुआ था। भानुप्रताप के पिता देशराज ने बताया कि बेटा ई रिक्शा चलाता है होली के दिन घर के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे इस दौरान बहू अकेले घर में थी। बाहर आंगन के पास बने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के एक बेटी अनुप्रिया 4 वर्ष तथा एक बेटा अभिषेक 6 वर्ष है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक कलह की बात सामने आई है मायके पक्ष को सूचना दी गई है तहरीर एवं जांच के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 23:45 IST
कानपुर: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगा दी जान #SubahSamachar
