कानपुर: पनकी रोड पर भीषण जाम, CNG पंप के पास अव्यवस्था से घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन

कानपुर के पनकी रोड पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे CNG पेट्रोल पंप के पास अचानक भीषण जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल्दबाजी में वाहन निकालने की कोशिश और अव्यवस्थित तरीके से वाहनों के प्रवेश-निकास के कारण स्थिति बिगड़ गई। जाम का असर इतना व्यापक रहा कि बम्बा रोड तक यातायात प्रभावित हो गया। पनकी रोड पर दोनों तरफ करीब 300-300 मीटर तक वाहन रेंगते नजर आए। दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों के फंसने से लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: पनकी रोड पर भीषण जाम, CNG पंप के पास अव्यवस्था से घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन #SubahSamachar