कानपुर: व्यापारियों ने निकाला जुलूस, समस्याओं पर अफसरों के साथ बैठक का आह्वान

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल युवा के नवमनोनीत पदाधिकारियों ने मंगलवार को विजयी जुलूस निकाला। जुलूस पेंचबाग, बीडी मार्केट, बेकनगंज, रहमानी मार्केट तक निकाला गया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं भी सुनी गईं। व्यापारियों ने पुलिस, नगर निगम, केस्को और सीएम ग्रिड योजना से संबंधित समस्याएं बताईं। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी और कानपुर उद्योग व्यापार मंडल युवा के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि जल्द ही विभागों के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की जाएगी। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी एकजुट होकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। युवा इकाई कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, निर्मल त्रिपाठी, कामिल अंसारी, संतोष शर्मा, सीताराम गुप्ता, विराट, विजय, रूद्र, राजेश गुप्ता, एहसान हजारी, लकी रहमानी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद जावेद, नदीम खान, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद इसरार, एजाज चिस्ती आदि थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 20:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: व्यापारियों ने निकाला जुलूस, समस्याओं पर अफसरों के साथ बैठक का आह्वान #SubahSamachar