Kanpur: दीवार काटकर घर में घुसे चोर, 20 लाख के जेवर और 70 हजार नकद लेकर फरार
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर घर की दीवार काटकर अंदर घुस गए और करीब 20 लाख रुपये के जेवरात तथा 70 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना के दौरान पूरा परिवार घर में ही सोता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार घर के सदस्य शिव प्रताप एक कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। चोर मुख्य गेट के पास बनी दीवार तोड़कर घर में दाखिल हुए और कमरों तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने आवाज न हो और किसी को शक न हो, इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। इसी कारण बाहर सो रहे लोगों को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार के मुताबिक घर के सदस्य सज्जन सिंह टोल प्लाजा पर एक्सीडेंटल सहायता कार्य से जुड़े हैं। परिवार में बेटी मीनाक्षी, पत्नी पुष्पा, संजय सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि हाल ही में रिश्तेदार शिल्पी सिंह की शादी होने के कारण काफी मात्रा में जेवरात एकत्रित कर घर में रखे गए थे। चोर इन्हीं जेवरों और नकदी को अपने साथ ले गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 09:29 IST
Kanpur: दीवार काटकर घर में घुसे चोर, 20 लाख के जेवर और 70 हजार नकद लेकर फरार #SubahSamachar
