कानपुर: कमालपुर में प्राचीन भुइया देवी मंदिर में हुआ रामलीला का आयोजन

नरवल तहसील के कमालपुर गांव स्थित प्राचीन मां भुइयां रानी मंदिर में होली अष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। बुधवार रात मंदिर प्रांगण में रामलीला का मंचन हुआ जिसमें कलाकारों ने भगवान राम के जीवन प्रसंगों को सजीव अभिनय से प्रस्तुत किया। राम-सीता स्वयंवर के दौरान शिव धनुष टूटते ही पूरा पांडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। गुरुवार को हर-हर महादेव और माता भुइयां रानी के जयकारों के साथ रामलीला का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लगभग सन् 1955 से यह मेला लगातार आयोजित हो रहा है और क्षेत्र की परंपरा बन चुका है। मेले में गुझिया विशेष आकर्षण रही जिसे खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: कमालपुर में प्राचीन भुइया देवी मंदिर में हुआ रामलीला का आयोजन #SubahSamachar