कानपुर: आसमान से बरसती आग और चूल्हे की चिंता, 4 दिन बाद गैस आने पर सैकड़ों की भीड़

कानपुर के कुंगनी गांव स्थित भारत ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी पर सोमवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिन बाद प्लांट से सिलिंडर लाने वाली गाड़ी पहुंचने की सूचना फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण एजेंसी के बाहर जमा हो गए। सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई, जो दोपहर तक लंबी कतार में बदल गई। इस दौरान चिलचिलाती धूप और भीषण लू के थपेड़ों के बीच भी लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। तापमान बढ़ने के बावजूद उपभोक्ता घंटों पसीने से तर-बतर होकर लाइन में खड़े नजर आए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: आसमान से बरसती आग और चूल्हे की चिंता, 4 दिन बाद गैस आने पर सैकड़ों की भीड़ #SubahSamachar