कानपुर: केडीए ने दो अवैध निर्माण सील किए, सील तोड़ने पर FIR के निर्देश

कानपुर में विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जोन-1बी के अंतर्गत दो निर्माणों को सील कर दिया। साथ ही एक स्थान पर सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को गंभीरपुर कछार और सिंहपुर कछार क्षेत्र में कार्रवाई की। सिंहपुर कछार के बाजार रोड पर करीब 1500 वर्गमीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को सील किया गया। वहीं आराजी संख्या-812 में लगभग 100 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण को भी बंद कराया गया। अधिकारियों के अनुसार दोनों ही निर्माण बिना अनुमति के किए जा रहे थे। पूर्व में नोटिस जारी करने के बावजूद संबंधित लोगों द्वारा चोरी-छिपे काम जारी रखा गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सील किए गए परिसरों को बिठूर थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: केडीए ने दो अवैध निर्माण सील किए, सील तोड़ने पर FIR के निर्देश #SubahSamachar