कानपुर: ऑक्सफोर्ड विद्यालय में इंटर के बच्चों को दी गई भावभीनी विदाई
महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सोमवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन हुआ। श्याम नगर व महाराजपुर शाखा के छात्र-छात्राओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर आलोक शर्मा व भावना शर्मा ने संस्थापक दिवंगत आर एन शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने और दीप प्रज्वलन से की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक आलोक शर्मा ने कहा कि विदाई किसी की हो आंखें भर ही आती हैं इस विदाई के बाद भी विद्यालय प्रबंधन के दरवाजे बच्चों के लिए हमेशा खुले है कभी भी विद्यालय आकर किसी भी तरह की शिक्षा से जुड़ा सहयोग ले सकते है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:11 IST
कानपुर: ऑक्सफोर्ड विद्यालय में इंटर के बच्चों को दी गई भावभीनी विदाई #SubahSamachar
