कानपुर: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत आने वाले रूमा स्थित सलेमपुर बालाजी मंदिर के पास अमर उजाला तथा आयाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के लिए व्यापक जांच की गई जिसमें कुल 129 मरीजों ने भाग लिया। उजाला सिग्नस कुलवंती हॉस्पिटल की टीम से डॉ आर के तिवारी, पुष्पांजलि, दीपा और इंद्रेश ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और अन्य जांचें कीं। ए एस जी नेत्र चिकित्सालय से डॉ राजेश और प्रकाश भारत ने आंखों के मरीजों की जांच की जबकि एम डी पैथ लैब से कंचन श्रीवास्तव ने पैथोलॉजिकल जांचों में सहयोग दिया। इस स्वास्थ्य शिविर ने ग्रामीणों को निःशुल्क जांच और जागरूकता का अवसर प्रदान किया जिससे समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ। शिविर में सात आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। आयोजन में शैल दुबे, रश्मि सिंह, अभिजीत सरकार, नितिन भाटला और सोनू दीक्षित सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर #SubahSamachar