कानपुर: सरसौल ब्लॉक के सभागार में पेयजल प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ विजय रत्ना तोमर ने किया। इस प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों पंचायत सहायकों और स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिलाओं को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर गंगाराम यादव ने जल संरक्षण जल संचयन और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता के लिए ग्राम स्तर पर जनभागीदारी आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जल प्रबंधन से संबंधित किट भी वितरित की गई। ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर विजय रत्ना तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों व स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अहम है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 17:24 IST
कानपुर: सरसौल ब्लॉक के सभागार में पेयजल प्रशिक्षण का हुआ आयोजन #SubahSamachar
