Kangra: मान सिंह ठाकुर बोले- ड्यूटी के दौरान चालक और परिचालक की सुरक्षा हो सुनिश्चत

विश्राम गृह धर्मशाला में हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन की अहम बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर और प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार ने की। बैठक में प्रदेश कार्य का रणी के महासचिव गंगाराम ठाकुर, दीपक राज शर्मा, बालकृष्ण, रणजीत सिंह, संतराम, योगराज, लेखराम, सुरेंद्र राणा, राकेश कुमार, पदम सिंह, धर्म द्र शर्मा और किशनदेव सकलानी सहित प्रदेश भर के सभी पदाधिकारी और लगभग 300 चालकों ने भाग लिया। यूनियन की प्रमुख मांग है कि मेडिकल पर्सनका एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ड्यूटी के दौरान चालक और परिचालक की सुरक्षा सुनिश्चत हो सके। प्रबंधन यह सुनिश्चत करे कि चालक-परिचालक कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस करें और उन्हें किसी भी प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े। प्रबंधन उन्हें 'भेड़-बकरी' समझना बंद करे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kangra: मान सिंह ठाकुर बोले- ड्यूटी के दौरान चालक और परिचालक की सुरक्षा हो सुनिश्चत #SubahSamachar