Kangra: पासू सब्जी मंडी का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार (निशु मोंगरा) ने पासू में पनवनिर्मित सब्जी मंडी का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडी बनने से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई सब्जी मंडी बनने से किसानों को उचित दाम मिलने में आसानी होगी और बिचौलियों की भूमिका भी कम होगी। मंडी में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे फसल की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। लोगों ने मंडी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और समय पर पूरा करने की मांग उठाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kangra: पासू सब्जी मंडी का भूमि पूजन, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा #SubahSamachar