Kangra: हनुमान जयंती पर कचहरी अड्डा हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मंदिर में विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, क्षेत्र की महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम को और भी श्रद्धामय बना दिया। भजन-कीर्तन के दौरान हनुमान चालीसा और भगवान राम के भजनों का गुणगान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मिलकर श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान जयंती का पर्व मनाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 12:51 IST
Kangra: हनुमान जयंती पर कचहरी अड्डा हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब #SubahSamachar
