आस्था के साथ हुआ ज्योति कलश यात्रा का स्वागत, VIDEO
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से ज्योति कलश यात्रा रसड़ा नगर में प्रवेश करने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सर्वप्रथम ज्योति कलशयात्रा गायत्री प्रज्ञापीठ रसड़ा पहुंची। विधिवत पूजन, स्वागत एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में जन-जागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में गायत्री परिवार के लोग हाथों में झंडा लेकर समाज सुधारक नारों के साथ चल रहे थे। यात्रा भगत सिंह चौराहा, श्रीनाथ बाबा का मठ, चंद्रशेखर आज़ाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा होते हुए रोडवेज मार्ग से पुनः प्रज्ञा कार्यालय पहुंची। ज्योति कलश का पूजन किया गया। इसके बाद भंडारे में हजारों लोगों ने भाग लिया। इसके बाद ज्योति कलश यात्रा क्षेत्र की विभिन्न न्याय पंचायतों में पहुंची। डेहरी, रामपुर, नरनी में क्षेत्रवासियों ने पूजन-अर्चन किया। विजेंद्रनाथ चौबे, रविंद्र पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, शिव कुमार उपाध्याय, डॉ. भुनेश्वर शर्मा, दिनेश यादव, हरिहर गुप्ता, सुरेश सिंह, संतोष गुप्ता, गौरव गुप्ता थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:12 IST
आस्था के साथ हुआ ज्योति कलश यात्रा का स्वागत, VIDEO #SubahSamachar
