जींद: विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से नश के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता उप प्राचार्य अनिला श्रीवास्तव ने की। इस दौरान पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। डॉ. वर्मा ने कविता और गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा, यदि नशा अच्छा होता तो मां कहती खा ले मेरे बच्चा यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता थोड़ी सी पी, क्यों करता है चिंता, अपनी जिंदगी जी। उन्होंने बताया कि नशा शौक से शुरू होकर शोक पर समाप्त होता है और जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर नशा कारोबारी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। उप प्राचार्या अनिला श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में 535 छात्र-छात्राओं और 25 शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जींद: विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ #SubahSamachar