झांसी थाना कोतवाली इलाके में पंचायत कर्मी के घर से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी

कोतवाली थाने के पांडेय कॉलोनी पंचवटी में रहने वाले अरुण कुमार ग्राम पंचायत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में तैनात हैं। वह कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं। पांच साल से अरुण पांडेय कालोनी में पत्नी संगीता, बेटे सक्षम व बेटी पायल के साथ रह रहे हैं। अरुण ने बताया कि उनके चचेरे भाई शिवम की शादी थी और बरात 23 नवंबर को दतिया जानी थी। सुबह परिवार के सभी लोग ताला बंद कर चचेरे भाई के घर चले गए। 24 नवंबर को बहू की विदाई के बाद सभी झांसी लौटकर आए। शाम 8 बजे अरुण घर पहुंचे तो देखा मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। सामने वाले कमरे के अलावा अंदर के कमरों का ताला तोड़कर बदमाश अलमारी व लॉकर में रखे 28 तोले की ज्वैलरी व 2.70 लाख रुपये चोरी कर ले गए। अरुण ने बताया कि चोरी गए जेवरात में पुश्तैनी व उसकी शादी में मिली ज्वैलरी शामिल है। जबकि चचेरे भाई की शादी की जिम्मेदारी उस पर होने के कारण चाची द्वारा दिए दो लाख रुपये व उसके 70 हजार घर पर रखे हुए थे। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2025, 06:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी थाना कोतवाली इलाके में पंचायत कर्मी के घर से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी #SubahSamachar