लूट की फर्जी सूचना देने पर जेसीबी चालक व मालिक गिरफ्तार, वाहन सीज
थाना रुधौली क्षेत्र में 20 हजार रुपये लूट की फर्जी सूचना देने पर पुलिस ने जेसीबी ड्राइवर व मालिक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही संबंधित जेसीबी को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सुबह संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के रसूलपुर निवासी विकास कुमार यादव रुधौली थानाक्षेत्र के डड़वाखुर्द बांसखोर कला गांव के अमरीश सिंह उर्फ सोनू सिंह की जेसीबी चलाता है। चालक विकास ने शनिवार को सुबह डायल 112 पीआरवी पर कॉल कर बताया कि रुधौली थानाक्षेत्र के नगाड़ा पेट्रोल पंप के पास वह अपनी जेसीबी खड़ी करके केबिन के अंदर सो गया था। उसी समय दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने उस पर हमला कर 20 हजार रुपये नगद व एक एंड्रॉयड फोन छीन ले गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 15, 2025, 16:37 IST
लूट की फर्जी सूचना देने पर जेसीबी चालक व मालिक गिरफ्तार, वाहन सीज #SubahSamachar
