रेवाड़ी: मसानी बैराज के गंदे पानी के समाधान को लेकर जन चेतना पदयात्रा शुरू, गांव भटसाना में सूबेदार धर्म सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धारूहेड़ा में मसानी बैराज के गंदे पानी के समाधान एवं उपचार की मांग को लेकर दूसरे चरण की जन चेतना एवं पदयात्रा भटसाना गांव से शुरू हुई। सेवानिवृत्त रेंज वन अधिकारी कमल सिंह यादव के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा को गांव भटसाना में सूबेदार धर्म सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान गांव के जिला पार्षद निरंजन सिंह, वैभव यादव और सतनारायण यादव ने अभियान को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पदयात्रा खरखड़ा गांव पहुंची, जहां सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि गंदे पानी की समस्या से उनके गांवों में बीमारियां फैल रही हैं और वे जल्द समाधान चाहते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 13:59 IST
रेवाड़ी: मसानी बैराज के गंदे पानी के समाधान को लेकर जन चेतना पदयात्रा शुरू, गांव भटसाना में सूबेदार धर्म सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना #SubahSamachar
